E-Paper
Trending

जशपुर से झारखण्ड सीमा शंख नदी तक नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित।

जशपुर से झारखण्ड सीमा शंख नदी तक नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित।

 

जशपुर से झारखण्ड सीमा शंख नदी तक नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित।

जशपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मांझाटोली जिला गुमला, झारखण्ड के कार्यक्रम हेतु आगडीह एयर स्ट्रीप जशपुर आगमन प्रस्तावित है। आगमन कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 05 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक जशपुरनगर से झारखण्ड सीमा शंख नदी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ 05 कि.मी. के दायरे को नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन के उडाये जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रतिबंध सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार लागू रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त निर्देशों का उल्लघंन किये जाने की स्थिति में उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker