E-Paperअंबिकापुरकंडोराकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपादिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवबगियाबगीचामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़समस्यासरगुजा
Trending

www.cgmirror.com

धान खरीदी से पहले कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सीमा पर निगरानी, खरीदी केंद्रों में पूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश।

धान खरीदी से पहले कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सीमा पर निगरानी, खरीदी केंद्रों में पूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश।

 

जशपुर, 5 नवम्बर 2025।
कलेक्टर  रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में धान खरीदी की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी धान खरीदी केंद्रों में पानी, बिजली, नए और पुराने बारदाने की व्यवस्था, नमी मापने की मशीन, कांटा-बांट, कंप्यूटर, तराजू, बैनर-पोस्टर और धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने सभी चेक पोस्टों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, साथ ही उड़ीसा और झारखंड सीमा पर विशेष निगरानी रखने को कहा ताकि कोचिया और बिचौलियों द्वारा अवैध धान के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध धान की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर धान जप्त किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी केंद्रों के सत्यापन हेतु नियुक्त अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर जांच करें और जो भी समस्या सामने आए उसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें। इसके साथ ही राइस मिलों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने वन अधिकार पत्र धारक और विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) किसानों के धान को प्राथमिकता के साथ खरीदे जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों को लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जशपुर में जिन अधिकारी-कर्मचारियों के स्वयं के मकान हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। निर्माण एजेंसी, निजी स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों में भी इस योजना को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में ली गई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की जानकारी साझा करते हुए कहा कि कॉन्फ्रेंस में दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और घर में होने वाले प्रसव की सूचना अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker