E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

अवैध लकड़ी माफिया का पर्दाफाश : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कीमती लकड़ियां बरामद...

अवैध लकड़ी माफिया का पर्दाफाश : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कीमती लकड़ियां बरामद…

जशपुर। जिले में अवैध लकड़ी कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर गिरल डीह गांव में वन विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ियों का विशाल जखीरा जब्त किया है।

लकड़ियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि फिलहाल उनकी गिनती और कीमत का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर कुनकुरी रेंज के रेंजर सुरेंद्र होता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गिरल डीह गांव के पास अचानक दबिश दी। टीम ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक बड़े गोदाम में बड़े-बड़े और मोटे लकड़ी के गट्ठर रखे मिले, जिन्हें देखकर विभागीय अधिकारी भी हैरान रह गए। छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक ने दावा किया कि सभी लकड़ियां वैध हैं, लेकिन जब दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज़ नहीं होने पर वन विभाग ने मौके से सभी लकड़ियों को जब्त कर लिया है।डिपो तक पहुंचाने के लिए जशपुर से ट्रक बुलाए गए हैं। मजदूरों की मदद से लकड़ियों को वाहनों में लोड करने का काम जारी है। बरामद लकड़ियों में कई प्रजातियों की बेशकीमती लकड़ियां शामिल हैं, जिनकी जांच वन विभाग कर रहा है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध लकड़ी कारोबार चल रहा था। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से अब अन्य अवैध कारोबारियों में भी खौफ का माहौल है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker