E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकोरबागोरेलाछत्तीसगढ़बीजापुरमहासमुंदलोकल न्यूज़शक्तिसरगुजासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

हादसा : बिजली लाइन दुरुस्त करने चढ़ा ठेका लाइनमैन, करंट की चपेट में आकर खंभे से गिरा, मौके पर मौत।

 

 

हादसा : बिजली लाइन दुरुस्त करने चढ़ा ठेका लाइनमैन, करंट की चपेट में आकर खंभे से गिरा, मौके पर मौत।

 

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के धरमपुर (गेवरा बस्ती) में शुक्रवार को बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक ठेका लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ठेका कर्मी बिजली का तार ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका हाथ चालू लाइन से टकरा गया, जिससे जोरदार करंट का झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी तुरंत पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दर्दनाक हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के धरमपुर कि है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker