
CG Mirror News
जशपुर :- जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। माटीपहाड़छर्रा से जशपुर की ओर जा रही बालाजी लाइन की यात्री बस फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरीमा–बाघमरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में उस समय दर्जनों यात्री सवार थे, जिससे घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान बस असंतुलित होकर सड़क से हट गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही फरसाबहार पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की सटीक संख्या का आकलन नहीं हो सका था। हालांकि, समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया और फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Views: 0




