E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरटॉप न्यूज़तपकरापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्ना
Trending

www.cgmirror.com

नारी जागरूकता से बदलेगा समाज, बगीचा में 'सजग समाज, सुरक्षित भविष्य' कार्यशाला संपन्न,सड़क, सायबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर ग्रामीणों को दी जानकारी

नारी जागरूकता से बदलेगा समाज, बगीचा में ‘सजग समाज, सुरक्षित भविष्य’ कार्यशाला संपन्न,सड़क, सायबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर ग्रामीणों को दी जानकारी

 

 एसएसपी शशिमोहन सिंह बोले: “नारी ही समाज की सबसे बड़ी सुधारक”
 यूनिसेफ, जय हो टीम और पुलिस ने मिलकर महिलाओं को किया जागरूक
 सड़क, सायबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर ग्रामीणों को दी गई जानकारी

जशपुर, 14 जून
जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवडांड में जशपुर पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में “सजग समाज, सुरक्षित भविष्य” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक दर्जन गांवों की महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि एसएसपी शशिमोहन सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नारी ही समाज की सबसे बड़ी सुधारक है। जागरूक महिलाएं ही घर, समाज और देश का भविष्य तय करती हैं।” उन्होंने सायबर अपराध, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर महिलाओं को सजग रहने का संदेश दिया और बताया कि महादेवडांड में शीघ्र ही पुलिस चौकी प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ के जिला समन्वयक तेजराम सारथी ने की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, सायबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ जागरूक करना।

महिला समूहों ने पारंपरिक स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। डीडीसी मोनिका टोप्पो के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक “सब कुछ ठीक है” का मंचन हुआ जिसमें महिलाओं ने मानव तस्करी, हेलमेट उपयोग और शिक्षा जैसे मुद्दों को रेखांकित किया।

एसडीओपी दिलीप कोसले ने ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रोफेसर राजीव तिग्गा ने मानव तस्करी पर स्वरचित गीत गाया, वहीं योगेश थवाईत ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ की शालिनी गुप्ता ने किया। जय हो टीम, बगीचा थाना स्टाफ, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, सरपंच लकु राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

अंत में सरपंच लकु राम नाग ने नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई और सभी अतिथियों को स्थानीय उपज और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 महिलाओं की भूमिका और भागीदारी से यह कार्यशाला एक प्रेरणादायक पहल साबित हुई, जो आने वाले समय में सामाजिक बदलाव की दिशा तय करेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker