E-Paper

श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगे शामिल….

 

जशपुर :-  जिले के ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव 2026 को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए अखंड हरि नाम कीर्तन महायज्ञ, कलश यात्रा, नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।महोत्सव का शुभारंभ 14 मई 2026, गुरुवार को कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम से होगा। इसके पश्चात 15 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से नामाचार आरंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 16 मई 2026, शनिवार को पूर्णाहुति, दीक्षाभंजन, नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।आयोजन में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई पहचान देने का कार्य करेगा।श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं पारंपरिक ओडिशा शैली की झांकियों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी भक्तजन सुगमता से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर सकें। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker