E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

Cg Mirror News कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो क़र पलटी, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल.. देखें वीडियो..

Cg Mirror News कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो क़र पलटी, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल.. देखें वीडियो..

 

Cg Mirror News कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो क़र पलटी, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल.. 

कुनकुरी : शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिक-अप अनियंरित होकर ग्राम हर्राडांड के बाजारडांड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार पिक-अप में बच्चों से लेकर बुजूर्ग महिला व पुरूष तक 30 से 35 की संख्या में लोग सवार थे। दुर्घटना में दो दर्जन से अधीक लोगो को ज्यादा चोेंटे आई है। जिसमे से 4 से 5 लोंग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। गंभीर घायलों को नगर के एक निजी चिकित्सालय सघन उपचार के लिये रेफर किया गया है। कुनकुरी पुलिस घटना की जांच एवं कार्यवाही में जुट गई है।

 

कथा में शामिल होने आ रहे थे ग्रामीण:

दुर्घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम गोरिया एवं पकरीकछार क्षेत्र से लोग पिक-अप में सवार होकर ग्राम मयाली में चल रहे शिव महापुराण कथा के समापन में सम्मिलित होने आ रहे थे। ग्राम हर्राडांड के पास वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दुर्घटना घटित हो गई। दुर्घटना के कारण का अभी पता नही लगा है। पुलिस जांच में दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker