E-Paperअंबिकापुरकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामनोरामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्नासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर: पटवारी की कार पुलिया से नीचे गिरी, बड़ा हादसा टला!

ब्रेकिंग जशपुर: पटवारी की कार पुलिया से नीचे गिरी, बड़ा हादसा टला..

 

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हेसर हर्रामोड़ के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, लेकिन कार सवार पटवारी अरुण लकड़ा इस दर्दनाक मंजर से चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच निकले । सूत्रों के अनुसार, पटवारी अरुण लकड़ा RI कार्यालय सन्ना से अपने किराए के कमरे चंपा की ओर जा रहे थे। हादसे का मुख्य कारण पुलिया पर डिवाइडर का नहीं होना बताया जा रहा है, जिससे कार सीधे नीचे जा गिरी। गाड़ी की रफ्तार अधिक थी और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होना लगातार खतरे को दावत दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मजबूत बैरियर और संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker