E-Paperकुनकुरीजशपुरफरसाबहार
Trending

www.cgmirror.com

टाटा सूमो चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पशु तस्करी में करते थे उपयोग

टाटा सूमो चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पशु तस्करी में करते थे उपयोग..

जशपुर, बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भीतघरा से टाटा सूमो वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वाहन चोरी कर उसका इस्तेमाल गौ वंश तस्करी में करते थे, ताकि पकड़े जाने पर पुलिस को गुमराह कर सकें।

11 जून को अजय गुप्ता नामक व्यक्ति की टाटा सूमो वाहन रात 11 बजे चोरी हो गई थी। शिकायत पर बगीचा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर दोनों को साईं टांगर टोली, थाना लोदाम से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजहर खान (19 वर्ष) और मनसुदुल हसन (20 वर्ष) हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की गई सूमो वाहन रास्ते में खराब हो गई, जिसे वे जंगल में छोड़कर स्कॉर्पियो से फरार हो गए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी किए गए वाहनों से पशु तस्करी करते थे।

अजहर खान पहले से ही आदतन पशु तस्कर है और उस पर पहले भी स्थाई वारंट जारी था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में डीएसपी भावेश समरथ और थाना प्रभारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस मामले में किसी बड़े तस्करी गिरोह की जांच भी कर रही है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker