
सालों से कुंडली जमाए बैठे 171 पुलिसकर्मियों का तबादला, जशपुर SSP का बड़ा एक्शन
जशपुर :- जिले में लंबे समय से थानों में जमे पुलिसकर्मियों पर आखिरकार सख्ती हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिले के 171 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला कर दिया। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे।इस व्यापक तबादला सूची को पुलिस महकमे में बदलाव की दिशा में अहम माना जा रहा है। SSP के इस फैसले से साफ संकेत मिला है कि अब सालों से कुंडली जमाकर बैठे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग में इस फेरबदल से नई कार्यसंस्कृति और जवाबदेही आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं आमजन का कहना है कि इससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती है।






Views: 0




