E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहार
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- लमडेढा घाटी में मवेशी तस्करी कर रही तेज़ रफ्तार पिकअप पलटी, एक मवेशी की मौत, आठ घायल

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- लमडेढा घाटी में मवेशी तस्करी कर रही तेज़ रफ्तार पिकअप पलटी, एक मवेशी की मौत, आठ घायल


जशपुर : पंडरापाठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत लमडेढा घाटी में आज सुबह एक तेज रफ्तार मवेशी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मवेशियों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। पंडरापाठ पुलिस चौकी द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने मवेशी तस्करी की आशंका को देखते हुए पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker