
ब्रेकिंग जशपुर :-भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,कार के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान..
जशपुर / पत्थलगांव। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करू महुआगांव के पास अभी अभी एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घायल चालक को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया।
चालक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जबकि दूसरे घायल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
Views: 0




