E-Paper

बड़ा सड़क हादसा टला : यात्रियों से भरी ओम बस खाडामाचा के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 15 सवारियों में दो घायल।

 

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खाडामाचा के पास सोमवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सुरंगपानी से पत्थलगांव जा रही ओम बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे।दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसा गंभीर नहीं रहा। यात्रियों से भरी बस के पलटने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker