
ब्रेकिंग न्यूज : खड़ी ट्रेलर से टकराई यात्री बस, तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी से हादसे की आशंका
कोरबा:- जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोदखार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गढ़वा से रायपुर जा रही एक यात्री बस खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और ड्राइवर को नींद लगने की आशंका जताई जा रही है।हादसे में बस के सामने की सीट पर बैठा एक यात्री बुरी तरह फंस गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद बांगो पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए यात्री को बाहर निकाला गया।घटना के बाद बस ड्राइवर सहित सभी अन्य यात्री मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Views: 0




