E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

जल संसाधनों को मजबूती: 3.47 करोड़ की स्वीकृति से डेम-तालाब होगा विकसित

 


जल संसाधनों को मजबूती: 3.47 करोड़ की स्वीकृति से डेम-तालाब होगा विकसित

जशपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के फरसाबहार विकासखंड में स्थित एक प्रमुख डेम-तालाब के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के लिए रु. 3 करोड़ 47 लाख 21 हजार की लागत राशि स्वीकृत हुई है।

इस योजना के अंतर्गत डेम-तालाब की संरचना को मजबूत किया जाएगा, जल संचयन क्षमता में वृद्धि की जाएगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। यह स्वीकृति क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के साथ-साथ जल प्रबंधन में सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।


 

Views: 0

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker