E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरसरगुजा

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में हुई थी हत्या, इबनदी में मिले शव मामले में आरोपी सुबोध बेक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

CG Mirror News 

जशपुर। जिले के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह में इब नदी से मिले एक बुजुर्ग के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले में सुबोध बेक (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को ग्राम सरडीह के पास इब नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान रामचंद्र राम (60 वर्ष), निवासी ग्राम सरडीह, थाना सन्ना, जिला जशपुर के रूप में हुई थी। प्रारंभ में मामला दुर्घटना माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे खुला राज
पुलिस की पूछताछ के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने अहम जानकारी दी कि घटना वाले दिन वह, मृतक रामचंद्र राम और आरोपी सुबोध बेक तीनों इब नदी के पास शराब पी रहे थे। बाद में चालक वहां से चला गया, जबकि मृतक आखिरी बार सुबोध बेक के साथ ही देखा गया।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सुबोध बेक को ग्राम सरडीह से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में आपसी विवाद के दौरान उसने मृतक के सीने और सिर पर मुक्कों से हमला किया, जिससे रामचंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की पृष्ठभूमि
मृतक की पत्नी गंजो बाई (58 वर्ष) ने पुलिस को बताया था कि 19 जनवरी को उनके पति घर से इब नदी की ओर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन खोजबीन के दौरान उनका शव नदी में मिला।
पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई में
एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले,
थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह,
चौकी प्रभारी सोनक्यारी एएसआई वैभव सिंह,
प्रधान आरक्षक रामदेव राम, विशाल गुप्ता, विजय खूंटे,
आरक्षक विमल मिंज एवं मनोज एक्का
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोनक्यारी क्षेत्र में नदी में मिले शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker