
cg mirror.com : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान…
पत्थलगांव: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाने अंतर्गत डोंगीदरहा गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ट्रक 11 हजार केवी के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसमें भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक दाल मिल से सामान खाली कर लौट रहा था, तभी सड़क से सटे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू-धूकर जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Views: 0




