E-Paper

सड़क हादसा : नेशनल हाइवे 43 के टांगरपानी डायवर्शन पर पलटी रामगढ़-कोरबा यात्री बस , 10 घायल, एक महिला की हालत गंभीर

सड़क हादसा : नेशनल हाइवे 43 के टांगरपानी डायवर्शन पर पलटी रामगढ़-कोरबा यात्री बस , 10 घायल, एक महिला की हालत गंभीर

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही ‘जय बाला’ ट्रैवल्स  की यात्री बस सुबह करीब 3:30 बजे टांगरपानी के डायवर्शन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, कुनकुरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं जिसमे 8 को हल्की चोट है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50 वर्ष)  और उनकी पुत्री  रीमा भगत (23 वर्ष)  भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी  रेफर किया गया है।  फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और डायवर्शन पर बस के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker