E-Paperछत्तीसगढ़बिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुर
Trending

www.cgmirror.com

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल।

 बड़ा हादसा: निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल।

रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में काम के दौरान अचानक कंक्रीट संरचना (सिल्ली) गिर गई, जिससे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग दिया।

सुरक्षा इंतज़ामों की अनदेखी बनी मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब दर्जनभर से अधिक मजदूर साइट पर मौजूद थे। अचानक पूरी सिल्ली भरभराकर गिरी और मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों ने पहले भी प्लांट में सुरक्षा इंतजामों की कमी और बिल्डरों की लापरवाही को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

क्षेत्र में दहशत

इस दर्दनाक हादसे ने सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों और उनके परिवारों में दहशत फैला दी है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मृतकों के शव श्री नारायणा अस्पताल पहुंचाए गए। वहीं, घायलों का इलाज जारी है ।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker