E-Paper

अबीरा स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

सिंगीबहार । स्वच्छ एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से अबीरा के विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर, कक्षाओं, खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बीडीसी श्रीमती संध्या तिग्गा, पूर्व बीडीसी श्रीमती शिला चौहान, एबीओ रवि साय पैकरा, संकुल प्रभारी भगीरथी यादव तथा प्राचार्य आर.एन. नागेश्वरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर की सफाई में सहयोग किया। सभी उपस्थित लोगों ने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

mukesh nayak 

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker