E-Paper
Trending

cg mirror.com

Cg Mirror News:  स्ट्रीट लाईट फिटिंग में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी...पढ़े पूरी खबर 

Cg Mirror News:  स्ट्रीट लाईट फिटिंग में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी…पढ़े पूरी खबर 

जशपुर:  शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष भगत ने शहर में स्ट्रीट लाईट के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने ट्यूबलर खंबों के लिए शहर में बिछाए जा रहे अंडरग्रांउड केबल वायर में लापरवाही की शिकायत की। नगरवासियों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित गड्ढे से कम खुदाई कर केबल डाल रहे हैं। जिससे कई स्थानों पर केबल जमीन के उपर आ गया है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने नगरवासियों की शिकायत सही पा कर नाराजगी जताई। उन्होनें पालिका के इंजिनियर और ठेकेदार के कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप काम करने की सख्त हिदायत दी। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहर के विकास के लिए भरपूर बजट उपलब्ध करा रहे हैं ताकि जिला मुख्यालय को एक विकसीत और स्वच्छ शहर का रूप दिया जा सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाएं जाने पर संबंधित के विरूद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनिय है कि इन दिनों शहर मंे स्ट्रीट लाईट का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। शहर के मुख्य सड़क से लेकर गलि मुहल्लों तक स्ट्रीट लाईट के लिए सरकार ने पहले डेढ़ करोड़ रूपये का बजट आबंटित किया था। इसकी निविदा की प्रक्रिया पूरी कर इन दिनों निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं दूसरे चरण के लिए नगर सरकार ने 1 करोड़ का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker