E-Paperअंबिकापुरआस्ताइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकटककरड़ेगाकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगयागोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरजांजगीर - चांपाझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुर्गदुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपटनापत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबागहत्याकांड
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर के युवा लेखक की साहित्यिक उड़ान  ‘जीवन रेखा’ से राष्ट्रीय पहचान,अब छत्तीसगढ़ी भाषा में नई किताब की तैयारी


 

जशपुर के युवा लेखक की साहित्यिक उड़ान  ‘जीवन रेखा’ से राष्ट्रीय पहचान,अब छत्तीसगढ़ी भाषा में नई किताब की तैयारी

जशपुर। साहित्य जगत में जशपुर का नाम रोशन करने वाले युवा लेखक निर्मल कुमार गुप्ता ने अपनी लेखनी से खास पहचान बनाई है। श्री गुप्ता, पिता श्री कन्हैया गुप्ता, निवासी केरसई, जिला जशपुर वर्तमान में अंबिकापुर में रह रहे हैं। बचपन से ही कविता और कहानियों के शौकीन रहे निर्मल गुप्ता को साहित्यिक परिचर्चाओं में सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग और रौनियर बाल दर्पण जैसी संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है। निर्मल गुप्ता ने राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बी.कॉम स्नातक की पढ़ाई में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का भी परिचय दिया। उनकी लेखनी पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का गहरा प्रभाव रहा है। इसी प्रेरणा से उन्होंने अपना पहला एकल संग्रह ‘जीवन रेखा’ प्रकाशित किया, जिसमें जीवन के प्रत्यक्ष और परोक्ष अनुभवों को कहानी और कविता के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ‘जीवन रेखा’ पुस्तक को पाठकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और यह अब मीशो और अमेज़ॉन जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

बुक खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें –
मीशो लिंक: https://www.meesho.com/s/p/90g2o9?utm_source=s_w
अमेज़ॉन लिंक: https://amzn.in/d/6NskBmq

 

निर्मल गुप्ता अब छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी नई पुस्तक लिखने की तैयारी में जुटे हैं, जिसे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। उनकी इस नई पहल से छत्तीसगढ़ी साहित्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। साहित्य जगत मानता है कि निर्मल गुप्ता जैसे युवा लेखक आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और देश की साहित्यिक धारा में अहम योगदान देंगे।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker