
ब्रेकिंग जशपुर : खेत में ट्रैक्टर पलटने से दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत।
जशपुर। बागबहार थाना क्षेत्र के कुकरगांव में खेत जुताई के बाद ट्रैक्टर को मेढ़ पर चढ़ाने के दौरान बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यह घटना आज शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर संतराम नाग की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मृतक ट्रैक्टर पर सवार था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की, साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बागबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Views: 0




