
Breking Mirror – मोबाइल में रील बनाने के दौरान बाइक का हेंडल छोड़ सहला रहा था अपना बाल , आया ट्रक के चपेट में दो बाईक सवार की हालत गंभीर…. पढ़ें पूरी खबर
जशपुर : ताज़ा मामला अभी का है, लगभग 12 बजे सिंगीबहार अटल चौक के निचे पुल के पास दो बाईक सवार अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल है, गाँव वालों के मदत से दोनों घायल को कुनकुरी इलाज के लिए ले जाया गया है. प्रत्यक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि, मोबाइल में रील बनाने के चक्कर में चालक हेंडल छोड़ के अपने बाल को सहला रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक के कोना से जोरदार टक़्कर हुई और दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायल को इलाज के लिए पुलिस एव ग्रामीणों के मदत से कुनकुरी भेजा गया है बाईक चालक के दोनों पैर टूटने एव सर में गंभीर चोट आई है . सुमित प्रधान, सेरा चौहान दोनों घायल केरसई के रहने वाले हैं मामला पुलिस चौकी ऊपरकच्छार के कुनकुरी लावकेरा मार्ग मेन रोड़ सिंगीबहार अटल चौक से निचे पुलिया के पास कि है..
Views: 0



