
सीएम साय आज एक दिवसीय दौरे पर, रायपुर-मुंगेली-दुर्ग में देंगे विकास कि सौगात वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे राजधानी रायपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज मेगा हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11:50 बजे मुंगेली के लिए रवाना होंगे।
मुंगेली जिले के ग्राम सतनगंगा एवं लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:50 बजे मुंगेली से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।
दुर्ग जिले के भिलाईनगर स्थित सतनाम भवन में गुरु घासीदास जयंती एवं गुरु पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने और सामाजिक एकता के संदेश को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Views: 0




