E-Paper

ब्रेकिंग JASHPUR : लवाकेरा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर, कार के उड़ गए परखच्चे, दो लोगों की मौत।

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लवाकेरा-जूनाडीह मोड़ (चंदन घर के पास) शनिवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उड़ीसा से कुनकुरी आ रही एक कार की सामने से आ रहे हाईवा ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक कुनकुरी के जूता-चप्पल व्यवसायी बताए जा रहे हैं। उनकी आधिकारिक पहचान पुलिस द्वारा की जानी बाकी है। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक शव वाहन के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोहे की रॉड की मदद से कार का गेट खोलकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। इस दर्दनाक हादसे की खबर से कुनकुरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker