E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

www.cgmirror.com

ओबीसी आरक्षण पर सीएम मोहन यादव का मास्टर स्ट्रोक,विधानसभा में लाएंगे बिल, कांग्रेस पर बोला हमला

 


 ओबीसी आरक्षण पर सीएम मोहन यादव का मास्टर स्ट्रोक,विधानसभा में लाएंगे बिल, कांग्रेस पर बोला हमला

भोपाल । मध्यप्रदेश में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर चल रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शनिवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार विधानसभा में ओबीसी आरक्षण से संबंधित एक विधेयक लाएगी, ताकि इसे कानूनी रूप से मजबूत किया जा सके।

जॉइनिंग से वंचित उम्मीदवारों को दिलाएंगे नियुक्ति

सीएम यादव ने यह भी कहा कि आरक्षण विवाद के कारण जिन उम्मीदवारों को अभी तक नौकरी में जॉइनिंग नहीं मिल पाई है, उन्हें नियुक्ति दिलाने के लिए सरकार गंभीर प्रयास करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस पर किया तीखा हमला

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैलाया, जिससे मामला न्यायालय तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ओबीसी समाज के अधिकारों की रक्षा की है, जबकि कांग्रेस ने केवल राजनीति की है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker