
ब्रेकिंग जशपुर :- नागलोक को मिला तहसील कार्यालय का तोहफा, सीएम विष्णुदेव साय ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहुंचे तपकरा, जहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित तपकरा तहसील कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
नवगठित तहसील कार्यालय से अब तपकरा और आसपास के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनकी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।
कुछ ही देर में सीएम विष्णुदेव साय आम जनता को संबोधित करेंगे, जिसमें वे सरकार की आगामी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
यह उद्घाटन तपकरा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Views: 0




