
खेत में संदिग्ध हालत में मिली नगर सैनिक की बेटी की लाश, शाम 4 बजे चला परिजनों को पता जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा।
जशपुर । बनकोम्बो गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सस्पेंड नगर सैनिक की बेटी का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों को इसकी जानकारी शाम करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद तलाश के दौरान खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामला आत्महत्या है या हत्या, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
Views: 0




