E-Paper

जशपुर में जनजातीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित, विधायक गोमती साय ने उठाए दुर्गम क्षेत्रों के मुद्दे

CG Mirror News

जशपुर। जशपुर कलेक्टोरेट सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं समाज प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक भी शामिल हुईं।

संवाद के दौरान विधायक गोमती साय ने अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से उन दुर्गम क्षेत्रों की स्थिति पर ध्यान आकर्षित किया, जहाँ आज भी भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से नहीं पहुँच पा रहा है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए केंद्र स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा संबंधित विषयों पर प्रभावी पहल का आश्वासन दिया।

विधायक गोमती साय ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. आशा लकड़ा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से जनजातीय समाज के हितों की बेहतर सुरक्षा होगी तथा दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगा।
इस अवसर पर, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष संभुनाथ चक्रवर्तीतथा भी उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker