E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न, मातृशक्तियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न, मातृशक्तियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

जशपुर – आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 7 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जशपुर, खंड कुनकुरी के अंतर्गत मंडल गोरिया में शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित पथ संचलन निकाला गया, जिसका ग्रामीणों और मातृशक्तियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर राम यादव उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन खंड कार्यवाह अशोक चौहान ने किया, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय सह संघचालक राधेश्याम सिंह ने संघ के उद्देश्यों, राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका और सामाजिक एकता के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस मौके पर जिला प्रचारक ऋषिकेश चक्रधारी, विद्याधर सिंह (जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख), विष्णु सिंह (सामाजिक समरसता प्रमुख), कमलेश (जिला बाल कार्य प्रमुख), शंभुनाथ चक्रवर्ती (पर्यावरण एवं प्रांत धार्मिक संस्था प्रमुख), सह खंड कार्यवाह देवचरण चौहान, समग्र ग्राम विकास प्रमुख राजकुमार, गौ संवर्धन प्रमुख बीरसिंह, प्रचार प्रमुख नंदकिशोर, घोष प्रमुख कार्तिकेय चक्रवर्ती, मंडल कार्यवाह अनुप सिंह, मंडल संयोजक सुरजपाल, सह संयोजक रूपसाय, एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संघ कार्यविस्तार की दृष्टि से मंडल कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें मंडल बौद्धिक प्रमुख रवि यादव, मंडल शारीरिक प्रमुख वासुदेव दानी, सह शारीरिक प्रमुख सुरजपाल तथा सेवा प्रमुख पृथ्वीपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विजयदशमी उत्सव के अवसर पर गोरिया ग्राम में राष्ट्रभाव, अनुशासन और संगठन की एकता का जीवंत उदाहरण देखने को मिला।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker