E-Paperकुनकुरीजशपुरतपकराफरसाबहारबगीचामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरसिंगीबहार
Trending

cgmirror.com

Cgmirror.com : पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, पोते ने की दादी की हत्या...क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 


 पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, पोते ने की दादी की हत्या ।

जशपुर, छत्तीसगढ़ | चौकी दोकड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोंगरीबहार, तितरमारा बैगाटोली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक पोते ने अपनी 75 वर्षीय दादी की पीढ़ा से वार कर हत्या कर दी। आरोपी युवक सोनसाय राम (22 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 मई 2025 को प्रार्थी भगत राम (45 वर्ष), निवासी चोंगरीबहार, तितरमारा, बैगाटोली ने चौकी दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 07 मई की शाम उनके भतीजे सोनसाय राम ने उनकी मां, मोदी बाई (75 वर्ष) को घर में धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह दरवाजे के चौखट से टकराकर जमीन पर रखे लकड़ी के पीढ़ा पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज न मिलने के कारण 08 मई की सुबह लगभग 8:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस कार्रवाई एवं जांच

सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग क्रमांक 39/2025 के तहत धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। संदेहास्पद परिस्थितियों को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम बुलाई गई, जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु को भोथरी वस्तु से सिर में गंभीर वार के कारण हत्यात्मक बताया गया।

इसके आधार पर चौकी दोकड़ा में आरोपी सोनसाय राम के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

पूछताछ के दौरान आरोपी सोनसाय राम ने अपराध स्वीकार कर बताया कि छह माह पूर्व उसने एक 21 वर्षीय युवती को बिना विवाह के पत्नी की तरह अपने साथ रखा था। इस बात को लेकर उसकी दादी मोदी बाई से अक्सर विवाद होता रहता था। 07 मई को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने पहले दादी को धक्का दिया और फिर लकड़ी के पीढ़ा से दो-तीन बार सिर पर प्रहार कर दिया। इलाज न कराकर घर में ही रखने के कारण, गंभीर चोटों से उनकी मृत्यु हो गई।

सबूत एवं गिरफ्तारी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा आरोपी के कब्जे से जप्त कर लिया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकारने और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरे मामले की जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी दोकड़ा के प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक संजय राम नागवंशी, आरक्षक प्रकाश मिंज एवं कुलकान्त हंसरा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker