
Cg mirror news : नशे में धुत वाहन चालक ने मचाया कहर, 5 से ज्यादा लोगों को मारी टक्कर.. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जशपुर। सन्ना रोड पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत एक वाहन चालक ने पंचर गाड़ी चलाते हुए सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना में एक बाइक सवार युवक की कमर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और वाहन पूरी तरह अनियंत्रित था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
Views: 0




