E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलापत्थलगाँवमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसूरजपुरसोगड़ा
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की दोहरी सफलता: 21 गौवंश मुक्त, 5 तस्कर गिरफ्तार..

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की दोहरी सफलता: 21 गौवंश मुक्त, 5 तस्कर गिरफ्तार..

जशपुर :- पुलिस को ऑपरेशन शंखनाद के तहत आज दोहरी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने न केवल 21 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, बल्कि एक पुराने मामले में फरार झारखंड निवासी तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कार्रवाई: 21 गौवंश मुक्त, चार तस्कर गिरफ्तार

16 मई की रात, चौकी दोकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर जशपुर-रायगढ़ बॉर्डर से होते हुए गौवंशों को झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेबड़ा जंगल के पास घेराबंदी कर 21 नग गौवंशों को मुक्त कराया और तीन तस्करों को हिरासत में लिया। पकड़े गए तस्करों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. ललिंदर राणा (34 वर्ष), सिमडेगा, झारखंड
  2. सुनील टेटे (31 वर्ष), सिमडेगा, झारखंड
  3. राजेश बीलूंग खड़िया (35 वर्ष), सिमडेगा, झारखंड

पुलिस ने पीछा कर एक अन्य तस्कर मो. नजीबुल्लाह हुसैन (34 वर्ष), सुंदरगढ़, उड़ीसा को भी गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी सरफराज आलम जंगल में भागने में सफल रहा, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

तस्करी में प्रयुक्त लाल रंग की किया सोनेट कार (क्र. OD15AC1786), ₹75,000 नगद, एक मोबाइल फोन, व 21 गौवंशों सहित कुल ₹16.95 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

थाना दुलदुला: पुराने मामले में फरार तस्कर गिरफ्तार

6 जनवरी 2025 को थाना दुलदुला क्षेत्र में तस्करी कर ले जाए जा रहे 11 गौवंशों को बरामद किया गया था, लेकिन तस्कर फरार हो गए थे। इस मामले में पूर्व में इमरान खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अब उसी मामले में मुख्तार हक (44 वर्ष), निवासी गुमला, झारखंड को पुलिस ने थाना लोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मुख्तार हक तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन का मालिक भी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड के थानों में चोरी व अवैध खनन जैसे मामलों में भी वांछित है।

एसपी का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 800 से अधिक गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया गया है और तस्करी में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। आज की कार्रवाई में 21 गौवंशों को मुक्त कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker