E-Paperकुनकुरीघटनाजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचासरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर – बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, स्कूटी के उड़े परखच्चे घंटो बाद भी नहीं मिला 108  एम्बुलेंस..

ब्रेकिंग जशपुर – बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, स्कूटी के उड़े परखच्चे घंटो बाद भी नहीं मिला 108  एम्बुलेंस..

जशपुर जिले के ऊपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंगीबहार के पास गायडग्री तालाब के बगल में अभी अभी दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत्त एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक से स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क किनारे जा गिरे और उन्हें गहरी चोटें आईं। वहीं बाइक सवार युवक नशे की हालत में था।

घायलों को मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। अंततः परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते घायलों की स्थिति और बिगड़ सकती थी। साथ ही लोगों ने सिंगीबहार तालाब के पास लगातार हो रही तेज रफ्तार गाड़ियों की आवाजाही और लापरवाही पर पुलिस प्रशासन से सख्ती की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और घायलों का इलाज जारी है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker