
शशिमोहम सिंह एसपी जशपुर
CG MIRROR NEWS : अनाज एवं बर्तन बेंचने से को लेकर विवाद ,शराबी पति ने पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीटकर बडी बेरहमी से कि हत्या…
जशपुर: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीटकर बडी बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कदमटोली, घोलेंग की है। मृतिका बिरसमनी बाई के पति राजेश तेंदुआ ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 10 अप्रैल की शाम को राजेश और बिरसमुनि के बीच घर में अनाज और बर्तन बेचकर शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। दोनों ही नशे में थे। इसी दौरान गुस्से में आकर राजेश ने लकड़ी के डंडे से मृतिका बिरसमुनि के सिर, छाती और कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद, आरोपी ने मृतिका के शव को कमरे में घसीटा, जमीन पर लिटाया और कपड़े से ढंक दिया। मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश तेंदुआ को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी राजेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Views: 0




