E-Paperछत्तीसगढ़जशपुर

उप निर्वाचन की सरगर्मी तेज नगर पालिका जशपुर के 2 वार्डों और पंचायतों के 30 पदों पर होगा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू, 18 मई अंतिम तिथि निर्धारित।

CG Mirror News

जशपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन मई 2026 की समय-अनुसूची जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जशपुर जिले में नगर पालिका परिषद जशपुरनगर के दो वार्डों सहित पंचायत स्तर पर विभिन्न रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले में नगर पालिका परिषद जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन कराया जाएगा। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में 2 सरपंच एवं 28 पंच पदों सहित कुल 30 रिक्त पदों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

18 मई तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल –

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 11 मई 2026 से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित हुई तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी 18 मई 2026 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 19 मई 2026 को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी तथा चुनाव चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा।

1 जून को होगा मतदान, 4 को परिणाम –

नगरीय निकायों के लिए 1 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा। नगर निकाय निर्वाचन की मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंचायत निर्वाचन में मतदान केंद्र स्तर पर मतगणना मतदान समाप्ति के पश्चात होगी, जबकि आवश्यक हो तो खंड मुख्यालय स्तर पर मतगणना 2 जून 2026 को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा 4 जून 2026 को की जाएगी।

जशपुर में प्रशासनिक तैयारियां शुरू –

निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद जशपुर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अमला सक्रिय हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker