E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुर
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर:- तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर।

ब्रेकिंग जशपुर:- तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर।

जशपुर। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर में हाइवा पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा के केबिन के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, हाइवा में आयरन लोड था और वह अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद दोनों केबिन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल क्लीनर को अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker