E-Paperफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

अपराध : प्रेमजाल का ख़ौफनाक सच,शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी संकेत साय गिरफ्तार।

अपराध : प्रेमजाल का ख़ौफनाक सच,शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी संकेत साय गिरफ्तार।

जशपुर। कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संकेत साय (22) वर्ष 2021 में अपने रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था, तभी दोनों के बीच जान-पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई। 28 जुलाई 2021 को आरोपी ने शादी का वादा कर पहली बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 9 जून 2024 को वह पीड़िता को पत्नी बनाकर रखने की बात कहते हुए अपने घर ले गया, लेकिन जुलाई 2024 में काम के लिए केरल और गोवा चला गया और इस दौरान संपर्क तोड़ दिया।

घर लौटने पर जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई। मामला महिला संबंधी अपराध का होने से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भादंवि की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी एएसआई टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक दुर्योधन सिंह, भागेश्वर पैंकरा, जयप्रताप एक्का और अशोक भगत की अहम भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker