E-Paper
Trending

फर्जी RTI एक्टिविस्ट बनकर पंचायत सचिवों से वसूली की कोशिश जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। 

फर्जी RTI एक्टिविस्ट बनकर पंचायत सचिवों से वसूली की कोशिश जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। 

 

जशपुर। जिले में पंचायत सचिवों को सूचना के अधिकार (RTI) का भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी RTI एक्टिविस्ट को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुलदुला थाना क्षेत्र का यह मामला तेजी से सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहीं गिरफ्तार किया, जहां वह सचिवों को धमकाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी की पहचान — तरुण भारद्वाज (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम अण्डा, थाना मालखरौदा, जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)

कैसे उजागर हुआ मामला

19 नवंबर को ग्राम पंचायत सचिव देवकी यादव ने दुलदुला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी तरुण भारद्वाज ने RTI एक्ट की धारा 6(3) के तहत भारी मात्रा में दस्तावेज मांगते हुए आवेदन दिया था। यह आवेदन दुलदुला जनपद पंचायत के अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों में एक-सा भेजा गया था, जिसमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्षों के कार्यों से जुड़े दस्तावेज मांगकर सचिवों पर दबाव बनाया जा रहा था।

सचिवों द्वारा नियमों के तहत सूचना न दिए जाने की जानकारी भेजने के बाद आरोपी ने सचिवों को फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया और कहा—

“प्रति पंचायत सचिव 3,000 रुपये दो, नहीं तो RTI में जानकारी निकालकर सबको बर्खास्त करा दूंगा।”

देवकी यादव ने बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर ली।

सुनवाई के दौरान ही रंगे हाथ पकड़ा गया

19 नवंबर को प्रथम अपील की सुनवाई के दौरान आरोपी जनपद पंचायत दुलदुला कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद सभी सचिवों को आरोपी लगातार डराता रहा और बर्खास्तगी, जेल भेजने, तथा राज्य सूचना आयोग में शिकायत करने की धमकी देकर कुल 90,000 रुपये वसूलने की कोशिश कर रहा था।

डर के कारण दो सचिवों ने फोनपे के माध्यम से आरोपी के अकाउंट में 500-500 रुपये भी भेज दिए थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दुलदुला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 308(2) के तहत जबरन वसूली का अपराध दर्ज कर लिया।
इसी दौरान पुलिस टीम ने जनपद कार्यालय परिसर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि—

  • उसे पता चला था कि RTI के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे कमाए जा सकते हैं
  • उसने सचिवों को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई थी
  • यह उसका पहला प्रयास था

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वसूली तो नहीं की।

SSP जशपुर का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया—

“दुलदुला क्षेत्र में फर्जी RTI एक्टिविस्ट बन सचिवों से रुपए मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य जगहों पर भी उसकी संलिप्तता की जांच चल रही है।”

जिन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही

  • निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू (थाना प्रभारी, दुलदुला)
  • प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे
  • आरक्षक अलेक्सियूस
  • आरक्षक आनंद खलखो

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना का अधिकार पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए है, न कि किसी को धमकाने या वसूली का जरिया बनाने के लिए।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker