
breking news:- थाना प्रभारी की करंट लगने से मौत, गृहनिवास में हुआ हादसा।
जशपुर जिले में पदस्थ एक थाना प्रभारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उनके गृह ग्राम सुर (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) में 27 जुलाई 2025 को हुआ। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अधिकारी अपने पुराने मकान में कुछ जरूरी सामान ढूंढने गए थे। बताया गया कि घर में पर्याप्त रोशनी नहीं थी और इसी दौरान उनका हाथ पुराने घर में लटकते हुए खुले बिजली के तार से चिपक गया।करंट लगने के बाद वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। कुछ समय बाद उनकी पत्नी उन्हें खोजते हुए पुराने घर पहुंची तो देखा कि उनका हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ है और उससे चिंगारी निकल रही है। उन्होंने झाड़ू से तार को अलग किया, लेकिन तब तक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मामले में उनकी पत्नी की सूचना पर थाना सीतापुर में मर्ग क्रमांक 141/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Views: 0




