E-Paperकुनकुरीकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरतपकरादिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का साय सरकार पर हमला, विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन की चेतावनी

जशपुर। जिले में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि, आम उपभोक्ताओं, विशेषकर गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ते बिजली बिलों का आर्थिक बोझ डाला जा रहा है तथा कई स्थानों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
यू. डी. मिंज ने दावा किया कि ऊर्जा उत्पादन के मामले में सक्षम राज्य होने के बावजूद जशपुर जिले के उपभोक्ता भारी विसंगतिपूर्ण बिजली बिलों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में उपभोक्ताओं की सहमति और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 55 और धारा 56 का हवाला देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी या निजी एजेंसी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो वे विभाग का अधिकृत लिखित आदेश मांगें तथा पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ते बिजली बिलों की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया और स्मार्ट मीटर से जुड़े विवादों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला कांग्रेस बिजली कार्यालयों का घेराव, प्रदर्शन और आवश्यक होने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker