E-Paperपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुर
Trending

जशपुर में हाथियों का कहर जारी,लोन हाथी के हमले में महिला की मौत, पोती घायल, परिजनों को तत्काल 25 हजार का मुआवजा।

जशपुर में हाथियों का कहर जारी,लोन हाथी के हमले में महिला की मौत, पोती घायल, परिजनों को तत्काल 25 हजार का मुआवजा।


जशपुर में हाथियों का कहर जारी,लोन हाथी के हमले में महिला की मौत, पोती घायल, परिजनों को तत्काल 25 हजार का मुआवजा।

जशपुर। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव में देर रात एक लोन हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, महिला अपनी पोती के साथ घर के पीछे बाड़ी में हाथी को देखने गई थी। तभी अचानक हाथी ने हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पोती को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया है।

वन विभाग ने बताया कि यह हाथी 27 हाथियों के दल से बिछड़कर लोन रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है और आसपास के गांवों में चेतावनी जारी की गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के पास न जाएं और किसी भी मूवमेंट की जानकारी तुरंत वन अमले को दें।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker