E-Paper

BREAKING NEWS : आज बगिया दौरे पर मुख्यमंत्री साय, हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जशपुर, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट।

 

जशपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर बगिया हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे सीधे अपने निजी निवास जाएंगे।
सीएम साय के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हेलीपैड से लेकर बगिया क्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था को भी अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का यह दौरा संक्षिप्त और व्यक्तिगत कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। इस दौरान किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम या सभा की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके बावजूद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम साय का बगिया दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र उनका गृह क्षेत्र है और यहां उनकी मौजूदगी हमेशा खास मानी जाती है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker