E-Paperजशपुरजांजगीर - चांपानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़सरगुजासिंगीबहारसीतापुरसूरजपुर

बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब  के साथ महिला गिरफ्तार,  

बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब एवं बियर के साथ महिला गिरफ्तार,  

बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब एवं बियर   के साथ महिला गिरफ्तार,  

जशपुर,तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम अंकिरा में पुलिस ने दबिश देकर एक महिला के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 वर्षीय राखी सिंह के घर की तलाशी ली, जहां प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई शराब की कई बोतलें बरामद की गईं।

पुलिस को मौके से 650 मिलीलीटर की 25 किंगफिशर बियर की बोतलें और ब्लू कंपनी की 18 व्हिस्की की अद्दियां और पौवे मिले। कुल जब्त शराब की मात्रा करीब 20 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6750 रुपये है।

पूछताछ के दौरान महिला वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक मनेश्वर साहनी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, महिला आरक्षक तुलसी कोसले, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, सुभाष साय और सोनू सिंह शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि घर में शराब छिपाकर रखने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, ऐसे किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker