
नागलोक में शिक्षक साझा मंच ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन ..क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जशपुर :- जिले के फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय में आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार में एकत्र हुए। शिक्षक चार प्रमुख मांगों को लेकर एकजुट हुए और उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों की चार सूत्रीय मांगों में शामिल हैं –
- क्रमोन्नति का जर्नल ऑर्डर जल्द से जल्द जारी किया जाए।
- पूर्व सेवावधि को जोड़कर शिक्षकों को पेंशन का लाभ दिया जाए।
- युक्तिकरण की प्रक्रिया को निरस्त कर वर्ष 2008 का सेटअप पुनः लागू किया जाए।
- पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को शिथिल किया जाए और डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को भी समान अवसर प्रदान किया जाए।
इस प्रदर्शन में ब्लॉक स्तर के शिक्षक की भागीदारी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक संचालक विवेक प्रसाद चौधरी, नरेश यादव और हेमंत पैंकरा ने किया। साथ ही श्रीमती देवंती पैंकरा और सिद्धार्थ शर्मा की भी सक्रिय भूमिका रही। सैकड़ों शिक्षकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखा और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। शिक्षकों ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे भविष्य में आंदोलन को और तेज करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूरे कार्यक्रम का वातावरण अनुशासित और संगठित रहा। शिक्षकों की एकजुटता और उनके हक की आवाज़ को देखकर यह स्पष्ट है कि वे अपने अधिकारों को लेकर गंभीर और संगठित हैं।
Views: 0




