E-Paper
Trending

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित।

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित।

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित।

जशपुर। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपने-अपने स्तर पर गंभीर लापरवाही के मामलों को संज्ञान में लेते हुए दो अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग में एक व्याख्याता तथा पुलिस विभाग में कोतवाली प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों ही कार्रवाइयाँ अलग-अलग आंतरिक जांच और प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई हैं।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई
शासकीय विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता गिरधारी राम यादव को कार्यप्रणाली एवं आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों के आधार पर सरगुजा संभाग आयुक्त, अंबिकापुर ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर जशपुर के प्रस्ताव के बाद जारी आदेश में उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और मुख्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। आरोपों से संबंधित दस्तावेज, गवाह सूची और अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश जिला स्तर पर दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की कार्रवाई
पुलिस विभाग में कोतवाली जशपुर के प्रभारी टीआई आशीष कुमार तिवारी को विभागीय कार्यों के संचालन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में संलग्न किया है।
एसएसपी ने उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच भी संस्थित की है, जिसके लिए एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में टीआई तिवारी को भी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

प्रशासनिक सख्ती
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों ने स्पष्ट किया है कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य या कर्तव्यपालन से जुड़ी अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों मामलों में आगे की विभागीय प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जाएगी।

Views: 0

Related Articles

One Comment

  1. Hello https://cgmirror.com/contact-us,

    I hope you’re doing well.

    I wanted to check if you’re looking to improve your website’s traffic and Google rankings. I help businesses fix SEO issues and increase organic visibility.

    If you share your target keywords and target market, I’ll prepare a complete SEO proposal for your review.

    Best regards,
    Nikita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker