E-Paperलोकल न्यूज़

जशपुर भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव: विजय आदित्य बने जिलाध्यक्ष, गोपाल को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी पढ़ें पूरी खबर।

जशपुर भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव: विजय आदित्य बने जिलाध्यक्ष, गोपाल को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी पढ़ें पूरी खबर।

CG Mirror News

जशपुरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर संगठन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियां की गई हैं। जशपुर राजघराने से जुड़े ऊर्जावान युवा नेता राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं वर्तमान में केरसई जनपद सदस्य गोपाल को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बाद पूरे जशपुर जिले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

जशपुर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर और नारे लगाकर खुशी जाहिर की। विजय आदित्य सिंह जूदेव लंबे समय से सामाजिक कार्यों, धर्म जागरण अभियानों, युवाओं के मार्गदर्शन और खेल गतिविधियों के माध्यम से गांव-गांव युवाओं से जुड़े हुए हैं। वहीं गोपाल जनपद सदस्य के रूप में केरसई क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाने और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इन दोनों युवा चेहरों के नेतृत्व में जशपुर का युवा मोर्चा अब और ज्यादा संगठित, सक्रिय और प्रभावी रूप में काम करेगा। संगठन को एक ओर जहां राजघराने से जुड़े मजबूत नेतृत्व का अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर एक जमीनी जनप्रतिनिधि की सक्रियता संगठन को संतुलन प्रदान करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और जिला महामंत्री गोपाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री श्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरत सिंह सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे और जशपुर जिले में युवा मोर्चा को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि यह फैसला आने वाले समय में जशपुर की राजनीति में युवा नेतृत्व को नई धार और नई दिशा देने वाला साबित होगा।

 

 

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker