इतिहासक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़समस्या
Trending

प्रधानमंत्री आवास के आढ़ में दिनदहाड़े धड़ल्ले से रेत की तस्करी , विभाग की लापरवाही से रेत तस्करों की मौज , छत्तीसगढ़ के नदियों से ओड़िसा, झारखण्ड राज्य में तस्करी

प्रधानमंत्री आवास के आढ़ में दिनदहाड़े धड़ल्ले से रेत की तस्करी , विभाग की लापरवाही से रेत तस्करों की मौज , छत्तीसगढ़ के नदियों से ओड़िसा, झारखण्ड राज्य में रेत की तस्करी

CG MIRROR NEWS जशपुर

शिकायत मिल रही है कि, पूरे जिले में रेत की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, लेकिन खनिज विभाग के जिम्मेदारों की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। आप को बता दें की प्रधानमंत्री आवास के आढ़ में दिनदहाड़े धड़ल्ले से रेत की तस्करी हो रही है , विभाग की लापरवाही से रेत तस्करों की मौज है , छत्तीसगढ़ के नदियों से ओड़िसा, झारखण्ड राज्य में तस्करी ट्रेक्टर से की जा रही है जानकारी अनुसार जशपुर जिले के नदियों से इन दिनों
यूपी बिहार की तर्ज पर जिले में रेत माफिया दिन दहाड़े खुले आम अपने निजी क़ृषि उपयोग वाले ट्रेक्टर बिना कमरसीयल के रेत की तस्करी कर रहे है, दिन में सूचना मिलने पर विभाग के नुमाइंदे मौके पर इतनी लेट लतीफ कर पहुंचते हैं कि तस्कर अपने काम को अंजाम देकर वहां से जा चुके होते हैं। पता चला है कि यदि कोई ग्रामीण जोखिम उठाकर रेत की तस्करी रोकने सामने आकर विभाग को सूचना देता है तो विभाग कार्रवाई का आश्वासन तो देता है लेकिन कार्रवाई करते नहीं दिखाई देता है। यदि कोई रसूखदार या बड़ा रेत तस्कर अपने स्वार्थ के लिए सूचना देता है तो विभाग छोटे लोगों पर कार्रवाई कर उससे अपने लक्ष्य की खानापूर्ति जरूर कर लेता है । शंख नदी, ईब,उतीयाल नदी से दिन दहाड़े रेत निकालने की खबर आई तो मौके पर जाकर जायजा लिया गया। सूचना सही पाई गई । एक बिना नंबर के ट्रैक्टर की ट्राली में तेजी से नदी से रेत लोड की जा रही थी। इससे पहले ही कि ट्रैक्टर के चालक से कुछ पूछताछ की जाती उसने अपने आका को फोन लगा दिया। खनिज विभाग की रेत माफिया से मिलीभगत को उजागर कर रहा है।

 

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker